अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल
On
अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल
मुंबई/भाषा। जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन पर शनिवार को सर्च इंजन गूगल ने डूडल बना उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह डूडल पुणे के रहने वाले देबांशु मौलिक ने बनाया है।
अमरीश पुरी का जन्म 12 जून, 1932 को पंजाब में हुआ था। 39 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ (1971) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इससे पहले वह थिएटर की दुनिया में अपना नाम बना चुके थे।इसके बाद उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म ‘निशांत’ और ‘मंथन’ में भी अभिनय किया। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें हिंदी, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।
वर्ष 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में मोगैम्बो की उनकी भूमिका आज भी लोगों के जेहन में ताजा और लोकप्रिय है।
ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ में वह सहायक भूमिका में नजर आए थे। पुरी का निधन 12 जनवरी, 2005 को 72 साल की उम्र में मस्तिष्क आघात से हुआ था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 11:54:00
Photo: @Khamenei_fa X account


