दीपिका के लिए रिसेप्शन में डीजे बने रणवीर सिंह, धूम मचा रहा यह वीडियो

दीपिका के लिए रिसेप्शन में डीजे बने रणवीर सिंह, धूम मचा रहा यह वीडियो

deep veer viral pic

मुंबई। दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस के बीच एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें रणवीर डीजे के अवतार में दिख रहे हैं। यह वीडियो मुंबई रिसेप्‍शन का है, जहां ‘दीप-वीर’ काफी खुश नजर आ रहे हैं। बुधवार को रिसेप्‍शन के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।

Dakshin Bharat at Google News
रणवीर को डीजे के अवतार में देख इस वीडियो को उनके फैंस ने हाथों​हाथ लिया और यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब शेयर हुआ। वीडियो में रणवीर को गाने की धुन पर झूमते देखा गया। रिसेप्शन में दीपिका ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। रणवीर भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने थे।

रिसेप्शन में मेहमानों को गाजर का हलवा, रसगुल्ला, चॉकलेट, पेस्ट्री जैसे पकवान पेश किए गए। उनका भी एक वीडियो सोशल मीडिया में आया था, जिसे देख हर किसी के मुंह में पानी आ सकता है। बता दें कि 1 दिसंबर को ‘दीप-वीर’ एक और रिसेप्शन देंगे। उसमें बॉलीवुड और राजनीति के जानेमाने लोगों के पहुंचने की चर्चा है।

दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को विवाह के पवित्र बंधन में बंधे थे। वहां दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरों को लेकर काफी पहरा रहा। बाद में कुछ तस्वीरें ही सोशल मीडिया में आईं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'