आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ का पोस्टर रिलीज, साड़ी पहने आए नजर!

आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ का पोस्टर रिलीज, साड़ी पहने आए नजर!

dream girl poster

मुंबई। अभिनेता आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘बधाई हो’ और ‘अंधाधुन’ से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब वे ‘ड्रीम गर्ल’ में बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इसके पोस्टर को देखकर तो यही लगता है। इसके आधार पर आयुष्मान के फैंस भी अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फिल्म कैसी होगी।

इस पोस्टर में जो बात सबसे ज्यादा चौंकाती है, वह है आयुष्मान का साड़ी पहनना। वे एक खास अंदाज में स्कूटर पर बैठे हैं। उनके पीछे मंदिर जैसी इमारत है और उस पर झंडा लहरा रहा है। साथ ही रामलीला सेवा समिति का बैनर लगा हुआ है। पास में ही एक दुकान है, जिस पर जीवन-मरण शॉप लिखा है। आयुष्मान के स्कूटर का नंबर उत्तर प्रदेश का है। आसपास का नजारा देख लगता है कि यह किसी धार्मिक स्थल का दृश्य है।

आयुष्मान का यह लुक देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। ट्विटर पर कई लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसके अलावा आयुष्मान ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें वे एक अच्छी स्क्रिप्ट पर विचार कर रहे होते हैं। इस सिलसिले में वे अपनी टीम के साथ माथापच्ची करते हैं। उन्हें टीम की ओर से सुझाव दिए जाते हैं लेकिन वे पसंद नहीं आते। आखिर में उन्हें अपने ऐसे सहयोगी से आइडिया मिलता है जिससे किसी को ऐसी उम्मीद भी नहीं होती।

उसकी स्क्रिप्ट आयुष्मान को पसंद आती है और वे उसे ‘ड्रीम गर्ल’ का नाम देते हैं। बता दें कि फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के प्रोड्यूसर शोभा कपूर, एकता कपूर और आशीष सिंह हैं। वहीं लेखक और डायरेक्टर राज शांडिल्य हैं। फिल्म में आयुष्मान के साथ अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी दिखाई देंगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

इंडियन आर्टिज़न बाज़ार की प्रदर्शनी व सेल में कला के रंगों ने मोहा मन इंडियन आर्टिज़न बाज़ार की प्रदर्शनी व सेल में कला के रंगों ने मोहा मन
इसका समय सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक है
ओडिशा रेल हादसा: दुर्घटना के बारे में सबसे पहले यहां से मिली थी सूचना
ट्रेन दुर्घटना पर बोले मोदी- जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का जायजा लिया
राहत की ख़बर: बेंगलूरु-हावड़ा ट्रेन के आरक्षित डिब्बे से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ
ओडिशा रेल हादसा: बचाव अभियान पूरा, मृतक संख्या बढ़कर 261 हुई
प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना स्थल और अस्पताल का दौरा करेंगे