सिंधु ने रचा इतिहास, तेजस से उड़ान भर छुआ आसमान

सिंधु ने रचा इतिहास, तेजस से उड़ान भर छुआ आसमान

sindhu in tejas

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शनिवार को ऐरो इंडिया शो में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से उड़ान भरी। इसके साथ ही सिंधु ने एक और कीर्तिमान रच दिया। वे इस विमान से आसमान छूने वाली पहली महिला बन गई हैं। उड़ान से लौटने के बाद सिंधु ने बताया कि यह सफर शानदार रहा है। इस विमान को उड़ाने वाले विंग कमांडर सिद्धार्थ थे।

Dakshin Bharat at Google News
देश की स्टार शटलर और ओलंपिक पदक विजेता सिंधु के बारे में शुक्रवार को ही खबर आई थी कि वे ऐरो इंडिया शो में आएंगी और तेजस से उड़ान भरेंगी। इसके बाद सिंधु के प्रशंसकों ने उन्हें इस ऐतिहासिक हवाई यात्रा के लिए बधाइयां दीं। पीवी सिंधु ने विमान में बैठने से पहले इसके लिए निर्धारित यूनिफॉर्म पहनी। कॉकपिट में पायलट सिद्धार्थ मौजूद थे। विमान में बैठने के बाद सिंधु ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।

sindhu in tejas

पायलट ने बताया कि सिंधु जल्द ही तेजस को लेकर सहज हो गई थीं। उड़ान के बाद तेजस तेजी से एक डैम और तीखे मोड़ से गुजरता हुआ वापस लौटा। इस दौरान लोगों ने तालियां बजाकर वायुसेना के जज्बे को सराहा। सिंधु ने करीब पांच मिनट विमान से उड़ान भरी। उन्होंने इसके लिए डीआरडीओ का आभार जताया है। बता दें कि गुरुवार को थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भी तेजस से उड़ान भरी और इसकी प्रशंसा की थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में