कॉमेडी में हाथ आजमाने को तैयार रसिका दुग्गल

कॉमेडी में हाथ आजमाने को तैयार रसिका दुग्गल

मुंबई/एजेन्सीबॉलीवुड एक्ट्रेस रसिका दुग्गल का नाम अक्सर दमदार कहानियों के साथ स्वतंत्र फिल्मों से जु़डता रहा है। अब वह कॉमेडी सरीखी फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। रसिका ने बताया, मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती। फिल्म में व्यावसायिक और कॉमिक पहलू ज्यादा है और यह ऐसी शैली है, जिसमें वास्तव में मैं हाथ आजमाने का इंतजार कर रही हूं।फिल्म मंटो की एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लगता है कि कॉमेडी मेरे स्वभाव में है। मैंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। कॉमेडी को लेकर जो चीज है वह है कि आपको कुछ मजेदार नहीं करना होता है। रसिका ने स्वीकार किया कि उन्होंने थिएटर में भी मजेदार भूमिकाएं निभाई हैं। पिछले साल, उन्होंने सो बेसिकली।।दिस इज एन एक्टर लाइफ : रसिका दुग्गल हेडिंग वाली ऑनलाइन फिल्म में भी कॉमिक प्रस्तुति दी थी। उन्हें व्यावसायिक या मेनस्ट्रीम सिनेमा का हिस्सा न होने का कोई पछतावा नहीं है लेकिन उसमें आकर्षण है। रसिका ने कहा, मुझे मेनस्ट्रीम फिल्मों में कई किरदारों की पेशकश की गई, जिसमें मेरी रुचि नहीं थी। वह किरदार छोटे भी थे। उन्होंने चिन्हित किया कि मजे की बात यह है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा और बहुत सी फिल्मों में कलाकारों की टुकि़डयां होती हैं।उन्होंने कहा, मजेदार किरदार लिखे जाते हैं। इसलिए यह केवल हीरो और हीरोइनों के बारे में नहीं है। कहानी का फॉर्मेट बदल गया है। इसलिए बहुत से अन्य किरदार होते हैं।।एक किरदार अपने बारे में बताता है। रसिका फिलहाल करण गौर के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। रसिका दुग्गल उन लेखकों पर एक सीरीज करना चाहती हैं, जिन्हें भुला दिया गया है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए