पूरा हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का सपना, शूटिंग के सेट पर खूब मचाया धमाल

पूरा हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का सपना, शूटिंग के सेट पर खूब मचाया धमाल

bhojpuri actress monalisa

मुंबई/एजेंसी। भोजपुरी अभिनेत्री व बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा का कहना है कि ‘नजर’ के एक दृश्य के लिए साथी कलाकारों- हर्ष राजपूत और सोन्या को डांस सिखाने में उन्हें बहुत मजा आया। स्टार प्लस पर आ रहे शो में डायन का किरदार निभा रहीं मोनालिसा ने दोनों कलाकारों को शादी में डांस के दृश्य के लिए कोरियोग्राफ किया।

Dakshin Bharat at Google News
मोनालिसा ने एक बयान में कहा, मैं एक डांसर हूं और मुझ पर शुरू से ही बॉलीवुड डांस सीखने का जुनून सवार था। मैंने जब सुना कि रूबी (सोन्या) और अंश (हर्ष) अपनी शादी के दिन साथ में डांस करेंगे, तो मेरे अंदर के डांसर ने उन्हें शादी का डांस सिखाने के मौके की तलाश करने लगा।

उन्होंने कहा, मेरे डांसर होने के कारण शो के निर्माताओं ने मुझे जोड़े को डांस सिखाने के लिए कहा। उन्हें कोरियोग्राफ करने में मुझे वास्तव में बहुत मजा आया और सेट पर बहुत अच्छा लगता था।

मोनालिसा ने ‘बिग बॉस 10’ में अपने लुक्स और मनवीर गुज्जर और मनु पंजाबी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने अपने प्रेमी से भी घर के अंदर ही शादी की थी, जिसके बाद वह काफी फेमस हो गई थीं। घर से बाहर आने के बाद उन्होने भोजपुरी फिल्मों के लिए अपनी फीस बढ़ा दी, जिस वजह से उन्हें भोजपुरी फिल्में मिलनी कम हो गई हैं।

ये भी पढ़िए:
हनी सिंह के ‘रंगतारी’ गाने ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
सपना के फैंस के लिए अच्छी खबर, मशहूर डांसर इस फिल्म में आएंगी जल्द नजर
दीपिका को अब भी लगता है इस बात से डर, दोबारा नहीं देखना चाहतीं वो दिन
इंटरनेट पर छाया भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना का नया लुक, जिम में खूब बहाया था पसीना

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download