फैशन मॉडल का सनसनीखेज आरोप, पुतिन ने की जहर देकर मरवाने की कोशिश

फैशन मॉडल का सनसनीखेज आरोप, पुतिन ने की जहर देकर मरवाने की कोशिश

anna shapiro

लंदन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम एक बार​ फिर चर्चा में है। उन पर एक फैशन मॉडल ने आरोप लगाया है कि वे उसे जहर देकर मरवाना चाहते थे। इस मॉडल का नाम अन्ना शेपिरो है। उसने दावा किया है कि उसकी जान को खतरा है और रूस के राष्ट्रपति पुतिन दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के सैलिसबरी कस्बे में उसे जहर दिलवाना चाहते थे। मॉडल ने कहा है कि यह एक इतालवी रेस्टोरेंट था। वहां उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई लेकिन सौभाग्य से वह बच गई।

बता दें कि इस घटना से पहले एक जासूस और उसकी बेटी को जहर देने का मामला काफी चर्चा में रहा था। वह रूस का डबल एजेंट था। सर्जेई स्क्रिपल नामक शख्स और उसकी बेटी यूलिया को इसी साल मार्च में जहर दिया गया था। जांच में पाया गया कि वह नोविचोक नामक खतरनाक जहर था।

रूस और पश्चिमी देशों के बीच कई वर्षों से तनाव चल रहा है। रूसी एजेंसियों पर यह आरोप लगता रहा है कि वे अपने दुश्मनों के खात्मे के लिए जहर का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकतीं। अब अन्ना शेपिरो के दावे ने सनसनी मचा दी। इस 30 वर्षीया मॉडल ने ब्रिटेन के ‘द सन’ को अपने बयान में कहा था कि उसके पति एलेक्स किंग को भी जहर से मारने की कोशिश की गई।

मॉडल का कहना है कि वे पुतिन की विरोधी हैं, इसलिए पुतिन के एजेंट उन्हें मारना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया है कि जब एलेक्स खाना खा चुके तो यकायक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे तुरंत शौचालय की ओर भागे लेकिन फर्श पर ही अचेत होकर गिर गए। मॉडल का कहना है कि उनके पति के मुंह से झाग निकल रहे थे, क्योंकि उन्हें जहर दिया गया था।

ये भी पढ़िए:
– कश्मीर से हटे धारा 370 और अयोध्या में जल्द बने भव्य राम मंदिर: भागवत
– बीएसएफ जवान को प्रेम के जाल में फंसाकर पाकिस्तानी महिला ने करवाई जासूसी, ले गई कई राज़
– बिच्छू पालकर करोड़पति बने इस शख्स की कहानी आपको हैरान कर देगी!
– दुल्हन ने शादी से पहले रख दी अजीब शर्त, एक-एक कर भाग गए सभी मेहमान!

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दस वर्ष बाद भी बरकरार है: विजयेन्द्र येडीयुरप्पा नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दस वर्ष बाद भी बरकरार है: विजयेन्द्र येडीयुरप्पा
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेन्द्र येडीयुरप्पा दक्षिण भारत राष्ट्रमत का अवलोकन करते हुए
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के भारत दौरे के बारे में आई बड़ी खबर
आ गए संशोधित आंकड़े, तमिलनाडु में इतना हुआ मतदान
डीपफेक की खतरनाक डगर
जनता ने '300 पार' करवाया तो हमने धारा-370 समाप्त कर दी, 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी: शाह
हुब्बली की कॉलेज छात्रा से बर्बरता, पूर्व सहपाठी ने कई बार चाकू मारकर जान ली
पाक में चीनियों के बाद जापानी निशाने पर, हमलावर ने वाहन के पास जाकर खुद को उड़ाया!