मुगल से अलग हुए अक्षय कुमार

मुगल से अलग हुए अक्षय कुमार

मुंबई/एजेन्सीअक्षय कुमार ने खुदही कहा कि वह पटकथा पर मतभेद के कारण गुलशन कुमार के जीवन पर बनने वाली फिल्म मुगल से बाहर हो गए हैं। अभिनेता आमिर खान , भूषण कुमार की टी – सीरीज के साथ बायोपिक का निर्माण कर रहे हैं। बायोपिक में गुलशन कुमार की भूमिका अदा करने के लिए पिछले साल अक्षय का नाम तय हुआ था और फिल्म के लिए उनका लुक भी जारी किया गया था।अक्षय कुमार कहते हैं कि पटकथा पर उनके बीच सहमति नहीं बन पायी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गोल्ड की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म देशभक्ति पर आधारित है और इसमें टेलीविजन की मशहूर फेम मौनी रॉय अहम भूमिका में हैं और वे इस फिल्म में अक्षय की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म गोल्ड देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म है और इसी कारण इसे १५ अगस्त को रिलीज किया जाएगा। वहीं रजनीकांत के साथ अक्षय की २.० इस साल २९ नवंबर को रिलीज होगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'