जन्मदिन पर छेत्री को एशियाई आइकन घोषित किया एएफसी ने

जन्मदिन पर छेत्री को एशियाई आइकन घोषित किया एएफसी ने

नई दिल्ली/भाषाभारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को शुक्रवार को उनके ३४वें जन्मदिन पर एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने एशियाई आइकन नामित किया और गोल करने के मामले में अपनी पी़ढी के महानतम खिलाि़डयों की बराबरी करने के लिए उनकी जमकर तारीफ की। छेत्री अभी एशियाई खिलाि़डयों में सर्वाधिक गोल करने वाले खिला़डी हैं। उन्होंने १०१ मैच में ६४ गोल किए हैं तथा विश्व भर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे नंबर पर हैं। एएफसी ने उनके जीवन और करियर के बारे में अपने आधिकारिक पेज पर जानकारी देकर उनका जन्मदिन यादगार बनाया है।एएफसी ने लिखा है, लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के युग में दुनिया का तीसरा सर्वाधिक गोल करने वाले वाला अंतरराष्ट्रीय फुटबालर होना छोटी उपलब्धि नहीं है। एक एशियाई खिला़डी के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से मेस्सी के ६५ गोल से एक गोल पीछे होना हमारी एशियाई आइकन सूची में शामिल नए नामित का रिकार्ड है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए।इसमें लिखा गया है, आज वह ३४ साल के हो गए और और हम भारत की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक गोल करने वाले स्कोरर सुनील छेत्री के करियर का जश्न मना रहे हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान