जोया अख्तर बनायेंगी जिदंगी ना …का सीक्वल

जोया अख्तर बनायेंगी जिदंगी ना …का सीक्वल

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार जोया अख्तर अपनी सुपरहिट फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दुबारा का सीक्वल बना सकती है। जोया अख्तर ने वर्ष २०११ में फिल्म ’’जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’’ बनाई थी। युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन, अभय देओल स्टारर और कैटरीना कैफ की इस फिल्म को काफी पसंद किया था।चर्चा है कि जोया एक बार फिर इस कास्ट को साथ लाना चाहती हैं। जोया ’’जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’’ के सीक्वल पर काम कर रही हैं। फिलहाल फिल्म का ्क्रिरप्ट लिखा जा रहा है। और इसके लिए ऋतिक को अप्रोच भी किया गया है। जोया अख्तर ने सोचा कि दर्शकों को यह जानना पसंद आएगा कि जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के किरदारों की आगे की कहानी क्या होगी। सीक्वल में कहानी को १० साल आगे ब़ढाकर दिखाया जाएगा। हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'