दक्षिण भारतीय के रीमेक में काम नही करेंगे रणवीर

दक्षिण भारतीय के रीमेक में काम नही करेंगे रणवीर

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह ’’सिंबा’’ के बाद अब दक्षिण भारतीय फिल्म के रीमेक में काम नही करेंगे। रोहित शेट्टी के साथ रणवीर ’’सिंबा’’ नामक फिल्म कर रहे हैं जो इसी वर्ष दिसम्बर में रिलीज होगी। तेलुगु फिल्म ’’टेमपर’’ का सिम्बा हिंदी रिमेक है। पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और गोलियों की रासलीला रामलीला जैसी ब़डी हिट दे चुके रणवीर अपनी उम्र के अन्य हीरो से तेजी से आगे निकले हैं और इस समय डिमांड में हैं। कबीर खान, ़जोया अख्तर, रोहित शेट्टी जैसे फिल्मकारों की फिल्म वे कर रहे हैं। भंसाली और आदित्य चोप़डा जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं। इन सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशकों ने रणवीर पर विश्वास किया है इससे रणवीर की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। फिल्म ’’सिंबा’’ के पोस्टर से ही समझ आता है कि यह मसाला फिल्म है जिसमें दक्षिण वाला फ्लेवर है। इस फिल्म में रणवीर पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। रणवीर का कहना है कि उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के रिमेक के ऑफर्स लंबे समय से मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी को हां नहीं कहा सिवाय रोहित शेट्टी के ’’सिंबा’’ के, इसके बाद वे दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रिमेक नहीं करेंगे। वे कुछ हट कर एक्ट करना चाहते हैं और वही करेंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

राहुल गांधी ने भारत की संवैधानिक संस्था को बदनाम कर भारत का अपमान किया: एन. रवि कुमार राहुल गांधी ने भारत की संवैधानिक संस्था को बदनाम कर भारत का अपमान किया: एन. रवि कुमार
एन रविकुमार, चीफ व्हिप विपक्ष, कर्नाटक विधान परिषद
पहली बार खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार 1 लाख 70 हजार करोड़ रु. के पार
जम्मू-कश्मीर: पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया आतंकी हमला
शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया
गृह मंत्रालय ने आतिशी की सुरक्षा 'जेड' से घटाकर 'वाई' श्रेणी करने का निर्देश दिया
'शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के लिए किसी जाति को अलग समूहों में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता'
निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर अगले हफ्ते सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय सहमत