अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की याचिका पर सुनवाई आज

अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की याचिका पर सुनवाई आज

नई दिल्ली। मलयालम फिल्म के एक गाने में अपनी आंखों की अदाओं से रातों रात इंटरनेट सनसनी बनीं अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर की वायरल वीडियो पर उनके खिलाफ होने वाली अदालती कार्यवाही पर रोक लगाने से जु़डी याचिका पर उच्चतम न्यायालय बुधवार को सुनवाई करेगा। अभिनेत्री के वकील हरीश बीरन द्वारा याचिका पर यथाशीध्र सुनवाई करने के अनुरोध पर अदालत इस मामले में सुनवाई के लिए तैयार है। अभिनेत्री ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया कि तेलंगाना में उसके खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द किया जाए। इसके साथ ही १८ वर्षीय अभिनेत्री ने न्यायालय से अनुरोध किया कि वह राज्यों को उसके खिलाफ कोई भी आपराधिक प्रक्रिया शुरू करने से रोकने संबंधी निर्देश जारी करे। केरल के त्रिशूर के एक कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने अपनी याचिका में फिल्म ओरू अड्डार लव के गाने मानिक्या मालाराया पूवी के बोल को कथित तौर पर आक्रामक या किसी खास समुदाय की धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन करने के आरोप में दायर प्राथमिकी से बचाव का अनुरोध किया गया है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला