चीनी कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं आमिर

चीनी कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं आमिर

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान चीनी कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं। आमिर खान की फिल्म ’’सीक्रेट सुपरस्टार’’ चीन में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इंसिया नाम की एक १४ साल की ल़डकी की कहानी बताती है जो गायिका बनना चाहती है। चीन में सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड कलाकारों में से एक आमिर खान साल २०१५ के बाद से दो बार चीन का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि रहन-सहन और संस्कृति के मामले में भारत और चीन के लोगों में बहुत समानताएं हैं। आमिर खान ने कहा, दोनों देशों का बहुत पुराना इतिहास होने के साथ-साथ वहां विभिन्न संस्कृतियों का समागम देखने को मिलता है। दोनों देशों के लोग अपने जीवन में परिवार को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। चीन में कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। चीनी और भारतीय प्रतिभाओं को मिलकर एक फिल्म बनानी चाहिए। मुझे विश्वास है कि यह शानदार रहेगा। मैं भारत और चीन के सृजनात्मक लोगों के बीच सहयोग देखना चाहूंगा। वे ऐसी कहानी बनाएं जिसे दोनों देशों में पसंद किया जाए। इससे दोनों देशों में घनिष्टता ब़ढेगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download