कढ़ाई करना सीख रही है अनुष्का

कढ़ाई करना सीख रही है अनुष्का

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों क़ढाई करना सीख रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी में लग गई हैं। जिसकी फोटो उन्होंने ट्विटर पर शेयर भी की है। फोटो में अनुष्का क़ढाई करती हुई नजर आ रहीं हैं। हाथ में सुई-धागा लिए क़ढाई करना सीख रहीं अनुष्का ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा कि, कतरन से बुनी कहानी, पैबंद लगा के है सुनानी- सुई धागा। इसके पहले वरुण धवन ने भी एक पोस्टर और टीचर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हाथ-पैर का मेल गुरु, सुई-धागे का खेल शुरू। उल्लेखनीय है कि ’’सुई धागा’’ में अनुष्का के साथ वरुण धवन भी लीड रोल में रहेंगे। यह फिल्म यशराज ि़फल्म्स के बैनर तले बन रही है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download