अमिताभ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित आलिया

अमिताभ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित आलिया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। अमिताभ बच्चन के अभिनय और स्टाइल की पूरी दुनिया दीवानी है। अब उनकी फैन लिस्ट में आलिया भट्ट का भी नाम शामिल हो गया है। अयान मुखर्जी की फिल्म ’’ब्रह्मास्त्र’’ में अमिताभ, आलिया और रणबीर कपूर एक साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में आलिया ने अमिताभ की तारीफ करते हुए कहा, वह यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके आसपास के लोग उनकी स्टारडम के कारण असहज महसूस न करें। आलिया से जब पूछा गया कि क्या वह अमिताभ के साथ काम करके असहज महसूस कर रही हैं तो उन्होंने कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं। हर बार जब हम मिले तो हमने यही सोचा कि हम कब एकसाथ काम करेंगे और आखिरकार वह दिन आ ही गया। अमित जी एक बहुत ही स्नेही व्यक्ति हैं। वह हर किसी को सहज महसूस कराने की कोशिश करते हैं। वह जानबूझकर किसी को भी असहज महसूस नहीं कराते, लेकिन जब आप एक दिग्गज के साथ काम कर रहे हों तो कुछ न कुछ तो होगा ही।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान 'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
इसमें तीन कैटेगरी- 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी थीं
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द