अनुष्का की फिल्म परी होली पर होगी रिलीज
On
अनुष्का की फिल्म परी होली पर होगी रिलीज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म परी दो मार्च को होली पर रिलीज होगी। यह अनुष्का के बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स की तीसरी फिल्म है जिसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। वह पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमा रहे हैं। इसमें परमब्रत चटर्जी, रजत कपूर और रिताभरी चक्रवर्ती की भी भूमिकाएं हैं। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। हालांकि, इसकी कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया। अनुष्का ने इससे पहले एनएच१० और फिल्लौरी का निर्माण किया था। दोनों ही फिल्मों में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के पिछले साल १३ जून को रिलीज हुए पहले लुक में अभिनेत्री डरावनी भूमिका में लग रही हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Dec 2025 13:18:06
Photo: DKShivakumar.official FB Page


