अनुष्का-विराट को बिग बी का आशीर्वाद

अनुष्का-विराट को बिग बी का आशीर्वाद

मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को शादी करने पर ढेर सारी शुभ कामनाएं मिल रही हैं। इन दोनों के चाहने वालों की संख्या करो़डों में है। शताब्दी के नायक अमिताभ बच्चन ने अपने तरीके से उनको शुभ कामनाएं दी और कहा शादी शुदा क्लब में आपका स्वागत है।अमिताभ बच्चन ने विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी है। वहीं, अभिषेक बच्चन ने शादी-शुदा लोगों के क्लब में शामिल होने पर विराट और अनुष्का का स्वागत किया है। दिल ध़डकने दो में अनुष्का शर्मा के साथ काम कर चुके अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर ने विरुष्का को जीवन का नया चैप्टर शुरू करने के लिए विश किया है। ए दिल है मुश्किल में अनुष्का को डायरेक्ट करने वाले करण जौहर ने नवविवाहित जो़डे को सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए बधाई दी है। एक और ट्वीट में करण ने अनुष्का और विराट की शादी की फोटो की तारीफ करते हुए लिखा है कि विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरों ने हर किसी की रोमांटिक प्रवृत्ति को जगा दिया है। जो अकेले हैं, उन्हे टीस उठ रही होगी और जो कपल्स हैं, वो इश्क महसूस कर रहे होंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर