दोस्ताना ने दिया देसी गर्ल नाम

दोस्ताना ने दिया देसी गर्ल नाम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा का कहना है कि फिल्म दोस्ताना ने उन्हें देसी गर्ल नाम दिया और इसके लिए वह बेहद खुश है। प्रियंका ने कहा कि वह फिल्म दोस्ताना से मशहूर हुई हैं और इस फिल्म से उन्हें देसी गर्ल का नाम मिल गया। फिल्म दोस्ताना को प्रदर्शित हुए नौ वर्ष हो गए हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, दोस्ताना को नौ वर्ष पूरे। फिल्म ने मुझे हमेशा के लिए देसी गर्ल का नाम दिया। तरुण मनसुखानी, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम की प्रशंसक हूं।उल्लेखनीय है कि तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित दोस्ताना दो ऐसे लोगों पर आधारित है, जो मकान हासिल करने के लिए समलैंगिक जो़डा बनने का नाटक करते हैं। वे दोनों एक ही लड़की से प्यार करने लगते हैं और उसका दिल जीतने का प्रयास करते हैं। बाद में उन्हें पता चलता है कि वह किसी और से प्यार करती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए