सलमान के साथ रेस लगाना चाहती हैैं डेजी

सलमान के साथ रेस लगाना चाहती हैैं डेजी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह, दबंग स्टार सलमान खान के साथ ’’रेस-३’’ में काम करना चाहती हैै। बॉलीवुड निर्माता रमेश तौरानी फिल्म रेस-३ बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नाडींस नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि ’’रेस-३’’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी। अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरु होगी।चर्चा है कि जय हो फेम डे़जी शाह भी फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। डेजी ने सलमान खान के साथ जय हो में काम किया था। वह आखि़री बार हेट स्टोरी-३ में दिखी थीं। डे़जी शाह को भी उम्मीद है कि वह सलमान के साथ रेस लगाएंगी। फिल्म रेस-३ में काम करने संबंधी सवाल के जवाब में डेजी शाह ने कहा ‘ यदि आप सोच रहे हैं कि मैं सलमान खान के साथ ’’रेस ३’’ में काम कर रही हूं, तो मैं मात्र आशा ही कर सकती हूं कि ऐसा जल्द हों। इससे अधिक मैं कुछ नहीं कह सकती।‘डे़जी शाह ने कहा कि १०० करो़ड रुपए कमाने के बावजूद सलमान खान और उनकी फिल्म जय हो को साधारण फिल्म घोषित कर दिया गया। क्या सलमान खान की फिल्म का १०० करो़ड रुपए कमाना फ्लॉप होता है। यदि वो २०० करो़ड रुपए करती तब हिट होती क्या? डे़जी ने कहा कि हालांकि अब लोगों की मानसिकता में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है और लोग समझने लगे हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए