भटकती आत्मा के रूप में दिखाई देंगी अंगूरी भाभी

भटकती आत्मा के रूप में दिखाई देंगी अंगूरी भाभी

मुंबई। लोकप्रिय टेलिविजन धारावाहिक ’’भाबी जी घर पर हैं’’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी आत्रे अब भटकती आत्मा के रूप में दिखाई देंगी। विद्या बालन की फिल्म ’’भूल भुलैया’’ में निभाए गए किरदार से प्रेरित यह किरदार एक ठकुराइन की आत्मा का है, जो अंगूरी भाभी के अंदर समा जाती है। इस नए किरदार के बारे में शिवांगी ने कहा, ’’मेरे लिए यह भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि ऐसी भूमिका मैंने पहले कभी नहीं निभाई थी। ठकुराइन उर्दू में बात करती है और मुझे यह सीखनी प़डी। इसके अलावा, मुझे इस किरदार में अंगूरी के किरदार से बिल्कुल अलग दिखना है।’’ अभिनेत्री ने कहा कि ठकुराइन का किरदार २००७ में आई फिल्म ’’भूल भुलैया’’ में विद्या द्वारा निभाए गए मंजुलिका के किरदार से काफी मिलता-जुलता है। शिवांगी ने कहा कि इस किरदार की सबसे ब़डी चुनौती यह है कि इसकी आवाज काफी भारी है और उनकी असल आवाज काफी नरम है। यह उनके असल जीवन से काफी अलग है। इस किरदार को निभाने के लिए वह कई घंटे अभ्यास करती थीं। घर-घर में अपनी एक पहचान बना चुका शो ’’भाबी जी घर पर हैं’’ टेलिविजन चैनल ऐंड टीवी पर प्रसारित होता है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान