धर्मेन्द्र के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं कृति

धर्मेन्द्र के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं कृति

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री कृति खरबंदा ‘ही मैन‘ धर्मेन्द्र के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। राज रीबूट और गेस्ट इन लंदन जैसी फिल्मों में काम कर चुकी कृति इन दिनों बेहद उत्साहित हैं। उन्हें धर्मेंद्र के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। कृति को फिल्म ‘यमला पगला दीवाना‘ के अगले भाग के लिए अहम् रोल में चुना गया है। देओल परिवार की इस फ्रेंचाइ़जी में सनी देओल और बॉबी देओल के साथ धर्मेंद्र भी काम कर रहे हैं। जब कृति को इस फिल्म के लिए साइन किया गया तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। कृति ने कहा, मेरे लिए यह किसी स्वप्न के सच होने जैसा। मैं धर्मेन्द्र की बहुत ब़डी प्रशंसक हूं । मैं उनके किए हुए कार्य का सम्मान करती हूं। मैं इस बात का एक लंबे समय से इंतजार कर रही थी। यह मेरे लिए सुनहरे सपने जैसा जैसा है। फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से‘ का निर्देशन नवनैत सिंह ने किया है। फिल्म अगले वर्ष रिली़ज होगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया
अमरावती/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक...
कब साकार होगा नेताजी के सपनों का भारत?
आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए जवानों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा
राज्यपाल का भाषण मामला: भाजपा ने किया समर्थन, कांग्रेस पर लगाया सदन के दुरुपयोग का आरोप
उच्चतम न्यायालय ने बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा करने की अनुमति दी
भिखारियों के ठाठ देखकर लोग हैरान, इस 'कारोबार' के लिए कौन ज़िम्मेदार?
क्या ग्रीनलैंड के मुद्दे पर हस्तक्षेप करेगा रूस? पुतिन ने दिया जवाब