आइटम सांग करेंगी अंगूरी भाभी

आइटम सांग करेंगी अंगूरी भाभी

मंुबई। सुनने में आ रहा है कि अंगूरी भाभी अर्थात शिल्पा शिंदे किसी फिल्म में आइटम सांग करने वाली हैं। वैसे शिल्पा का यह कदम उनके फैंस के लिए तो अच्छा ही होगा, क्योंकि इसके जरिये उन्हें अंगूरी भाभी के फिर से दर्शन हो जाएंगे। शिल्पा शिंदे फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में ऋषि कपूर के साथ एक आइटम नंबर कर रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में परेश रावल और वीर दास भी नजर आएंगे। शिल्पा शिंदे का फिल्म में एक छोटा-सा किरदार है। ये गाना जल्द ही मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। शिल्पा शिंदे के आइटम नंबर को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है और गाया बेबी डॉल फेम कनिका कपूर ने है। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें कॉमेडी का जबरदस्त त़डका लगाया गया है। यह पहला मौका है, जब ऋषि कपूर और परेश रावल किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में ऋषि कपूर एक पंजाबी पिता और परेश रावल गुजराती पिता के किरदार में नजर आएंगे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'