विराट कोहली की टीम ने कई बड़े नामों से अधिक उपलब्धियां हासिल की है : शास्त्री

विराट कोहली की टीम ने कई बड़े नामों से अधिक उपलब्धियां हासिल की है : शास्त्री

कोलंबो। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली मौजूदा टीम ने अतीत की उन कई टीमों से अधिक उपलब्धियां हासिल की है जिनमें ब़डे ब़डे नाम शामिल थे। शास्त्री ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, यह भारतीय टीम दो साल से साथ है और अब काफी अनुभवी हो चुकी है। इसने बहुत कुछ ऐसा कर लिया है जो अतीत की भारतीय टीमें और कई ब़डे नाम अपने कैरियर में नहीं कर सके। मसलन श्रीलंका में वर्ष २०१५ में श्रृंखला जीतना। कोहली की अगुवाई वाली टीम ने वर्ष २०१५ में २२ साल बाद यहां टेस्ट श्रृंखला जीती थी। शास्त्री ने कहा, भारत के कई ब़डे खिला़डी यहां २० साल से खेलते आ रहे हैं और कई बार श्रीलंका आए होंगे लेकिन कभी यहां श्रृंखला नहीं जीत सके। इस टीम ने वह कर दिखाया है। इस टीम ने ऐसा बहुत कुछ किया है जो पहले कई भारतीय टीमें नहीं कर सकी और वह भी विदेश में। शास्त्री का यह बयान हालांकि विवादित है क्योंकि राहुल द्रवि़ड की अगुवाई में भारतीय टीम ने वर्ष २००७ में इंग्लैंड में १-० से हराया था। इससे पहले सौरव गांगुली की टीम ने ऑस्ट्रेलिया से वर्ष २००४ में १-१ से ड्रा खेला था। इसके अलावा नासिर हुसैन की इंग्लैंड टीम से वर्ष २००२ में ड्रा खेला था। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने न्यूजीलैंड को वर्ष २००९ में १-० से हराया और दक्षिण अफ्रीका से वर्ष २०११ में १-१ से ड्रा खेला। शास्त्री ने बतौर कप्तान कोहली के बढते कद की तारीफ करते हुए कहा, वह अभी युवा है लेकिन मुझे बतौर कप्तान उसके पहले टेस्ट से अब तक काफी फर्क नजर आ रहा है। जब उसने एडीलेड में पहले टेस्ट में कप्तानी की थी तब मैं वहां था और अब तक २७ टेस्ट में कप्तानी कर चुका है। फर्क आप देख सकते हैं। उन्होंने कहा, वह परिपक्व हो गया है और आगे भी सीखता रहेगा। इस उम्र में वह काफी कुछ कर चुका है और आगे भी बहुत कुछ हासिल करना है। शास्त्री ने कहा कि यह उनके लिए नई शुरुआत है और वह पिछली बातों को लेकर नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, मैं बीती बातों को साथ लेकर नहीं आया हूं। मेरे लिए ड्रेसिंग रूम में आना वैसा ही था जैसा मैं छो़डकर गया था। कुछ भी नहीं बदला है और मुझे कोई खास बटन नहीं दबाना प़डा। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अगले साल दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। उन्होंने कहा, अभी हमें आगे काफी क्रिकेट बाहर खेलना है और यह एक मौका है। मुझे उम्मीद है कि यह टीम ऐसी चीजें कर सकेगी जो किसी और भारतीय टीम ने नहीं की हैं। उन्होंने कहा, मैं ज्यादा आगे की नहीं सोचता। वर्तमान में जीता हूं। हमने श्रीलंका पर बढत बना ली है और हर मैच में हम जीत के इरादे से उतरेंगे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर