करिश्मा ने कहा ये तूफान क्यों?

करिश्मा ने कहा ये तूफान क्यों?

मुंबई। अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ पार्टी करने पहुंची। करिश्मा कपूर लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं। लेकिन, गाहे-बगाहे वो कहीं न कहीं नजर आ ही जाती हैं। करिश्मा की खूबसूरती का जादू बरकरार है। सिद्धार्थ रॉय कपूर के बर्थडे पार्टी में करिश्मा अपने एक खास दोस्त के साथ पहुंची। तभी उन्होंने कहा कि इसबात पर इतना तूफान क्यों खड़ा किया जा रहा है।एक समय था, जब बॉलीवुड पर करिश्मा कपूर का राज था। वर्ष २००३ में अपनी शादी के बाद करिश्मा ने खुद को पारिवारिक जीवन में व्यस्त कर लिया था। करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी। दो बच्चों के बाद भी संजय और करिश्मा में ज्यादा नहीं बनीं और वे एक-दूसरे से अलग हो गए। तलाक के बाद भी करिश्मा ने अपने चेहरे पर शिकन नहीं पड़ने दिया। वो लगातार एक्टिव नजर आती रही हैं! कुछ टीवी विज्ञापन में भी वो लगातार दिख रही हैं। करिश्मा को अपने दोस्तों से मिलने का हक तो है ही।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है