दीपिका फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों की सूची से बाहर

दीपिका फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों की सूची से बाहर

मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फोर्ब्स मैगज़ीन की 2017 में दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों की सूची से बाहर हो गई हैं। इस सूची में इस वर्ष हॉलिवुड ऐक्ट्रेस एमा स्टोन शीर्ष पर हैं। दीपिका 2016 की सूची में 10वें स्थान पर थीं और ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज़’ से हॉलिवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के बावजूद वह इस साल इस सूची में जगह बनाने में नाकाम रही हैं। स्टोन (28) ने फिल्म ‘ला ला लैंड’ से 2.6 करोड़ डॉलर कमाए। 2.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ ऐक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन दूसरे स्थान पर रहीं। लॉरेंस 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ इस वर्ष इस मामले में पिछड़कर तीसरे पायदान पर आ गईं। यह 2016 की उनकी कमाई से करीब आधा है। मलिसा मैक्कार्थी, मिला कुनिस और एमा वॉटसन इस सूची में क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
यह एक बहु-विषयक प्रदर्शनी है
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
ट्रंप ने फिर छोड़ा शिगूफा- 'मैंने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था'