शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों की उछाल, निफ्टी 17,100 के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों की उछाल, निफ्टी 17,100 के पार

विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजारों में व्यापक सकारात्मक रुख का घरेलू शेयर बाजार में भी प्रभाव पड़ रहा है


मुंबई/भाषा। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में वृद्धि के साथ प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक उछल गया।

Dakshin Bharat at Google News
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद तीस शेयरों वाला सूचकांक 114.57 अंक या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 57,429.85 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 28.50 अंक या 0.17 फीसदी चढ़कर 17,101.10 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और डॉ रेड्डीज और विप्रो भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट देखी गई।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 384.72 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 57,315.28 पर और निफ्टी 117.15 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 17,072.60 पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजारों में व्यापक सकारात्मक रुख का घरेलू शेयर बाजार में भी प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, सूचकांकों में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करने की उम्मीद है क्योंकि निवेशक उच्च स्तर पर मुनाफावसूली करना पसंद करेंगे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 271.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचें।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, टोक्यो और सियोल में शेयर मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। वही शंघाई नुकसान में चल रहा था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत घटकर 76.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात