भारत दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा: अंबानी

भारत दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा: अंबानी

भारत दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा: अंबानी

उद्योगपति मुकेश अंबानी

नई दिल्ली/भाषा। देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि भारत अगले दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा, और इस दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो जाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के साथ एक बातचीत में कहा कि भारत का मध्य वर्ग, जो देश के कुल परिवारों का करीब 50 प्रतिशत है, प्रति वर्ष तीन से चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख अंबानी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अगले दो दशकों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा।’ उन्होंने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि देश एक प्रमुख डिजिटल समाज बन जाएगा, जिसे युवा चलाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘और हमारी प्रति व्यक्ति आय 1,800-2,000 अमरीकी डालर से बढ़कर 5,000 अमरीकी डॉलर हो जाएगी।’

अंबानी ने कहा कि फेसबुक और दुनिया की कई दूसरी कंपनियों और उद्यमियों के पास भारत में कारोबार करने, इस आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनने का एक सुनहरा अवसर है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान 'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
इसमें तीन कैटेगरी- 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी थीं
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द