शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

मुंबई/भाषा। वैश्विक बाजारों की तेजी के बीच बैंकिंग व वित्तीय शेयरों में मजबूती आने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 515.40 अंक यानी एक प्रतिशत की तेजी रही और यह 52,059.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 135.90 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,299.20 अंक पर चल रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक में सर्वाधिक करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी तेजी में चल रहे थे।

इनके विपरीत ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, सन फार्मा और टीसीएस के शेयर गिरावट में चल रहे थे। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 12.78 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,544.30 अंक पर और निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसलकर 15,163.30 अंक पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को एफपीआई ने 37.33 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

एशियाई बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में चल रहे थे। इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'