हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज की शेयर बाजार में बंपर शुरुआत, 111% से ज्यादा उछाल

हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज की शेयर बाजार में बंपर शुरुआत, 111% से ज्यादा उछाल

हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज की शेयर बाजार में बंपर शुरुआत, 111% से ज्यादा उछाल

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

नई दिल्ली/भाषा। हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज लिमिटेड के शेयर गुरुवार को अपने निर्गम मूल्य 166 रुपए प्रति शेयर के मुकाबले 111 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।

Dakshin Bharat at Google News
आईटी सेवा कंपनी के शेयर बीएसई में 351 रुपए पर सूचीबद्ध हुए, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 111.14 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। बाद में शेयर के भाव बढ़कर 395 रुपए के स्तर पर जा पहुंचे, जो 137.95 प्रतिशत की उछाल को दर्शाता है।

एनएसई पर शेयर 350 रुपये के भाव पर खुले, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 110.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

अशोक सूता द्वारा प्रवर्तित हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज के 702 करोड़ रुपए के आईपीओ को लेकर निवेशकों की जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिली थी और निर्गम को 151 गुना अभिदान मिला।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download