सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी ने पार किया 9,100 का स्तर

सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी ने पार किया 9,100 का स्तर

शेयर बाजार

मुंबई/भाषा। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली। इस दौरान मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

Dakshin Bharat at Google News
सेंसेक्स 30,989.03 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 157.82 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 30,976.43 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 38.45 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 9,105 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की तेजी बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और मारुति भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी, ओएनजीसी, आईटीसी और टेक महिंद्रा घाटे में कारोबार कर रहे थे पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 622.44 अंक या 2.06 प्रतिशत चढ़कर 30,818.61 पर बंद हुआ था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है? शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
Photo: @BJP4India X account
दिल्ली पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के खोए हुए फोन उनके मालिकों को लौटाए
गोवा नाइटक्लब: सह-मालिक अजय गुप्ता ने कहा- 'मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं'
इंडिगो ने सीईओ के 'संचालन स्थिर' होने के दावे के बावजूद बेंगलूरु से 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बारे में ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा
राजनीतिक परिपक्वता दिखाएं
कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया