आरबीआई गवर्नर ने रेटिंग एजेंसियों के प्रमुखों से मुलाकात की, वृहत आर्थिक स्थिति पर राय पूछी

आरबीआई गवर्नर ने रेटिंग एजेंसियों के प्रमुखों से मुलाकात की, वृहत आर्थिक स्थिति पर राय पूछी

आरबीआई गवर्नर ने रेटिंग एजेंसियों के प्रमुखों से मुलाकात की, वृहत आर्थिक स्थिति पर राय पूछी

मुंबई/भाषा। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को वृहत आर्थिक स्थिति पर क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों से अपना आकलन देने को कहा। साथ ही उनसे वित्तीय क्षेत्र समेत विभिन्न उद्योगों के परिदृश्य के बारे में बताने को कहा है।
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई गवर्नर ने साख निर्धारण से जुड़ी एजेंसियों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये बैठक की। बैठक में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बयान के अनुसार बैठक के दौरान रेटिंग एजेंसियों के साथ वृहत आर्थिक स्थिति के आकलन और वित्तीय क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों के परिदृश्य जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में इकाइयों की वित्तीय स्थिति पर रेटिंग एजेंसियों की सोच और इस समय साख निर्धारण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर भी बातचीत हुई।
आरबीआई ने रेटिंग प्रक्रिया को मजबूत बनाने के उपायों और प्रमुख संबद्ध पक्षों के साथ जुड़ाव के बारे में उनसे अपनी राय देने को कहा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर