शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक बढ़ा, निफ्टी ने 8,950 का स्तर छुआ

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक बढ़ा, निफ्टी ने 8,950 का स्तर छुआ

सांकेतिक चित्र

मुंबई/भाषा। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई और इस दौरान मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच आईटीसी, एचडीएफसी और एचयूएल में बढ़त देखने को मिली।

Dakshin Bharat at Google News
सेंसेक्स 30,524.53 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 217.69 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 30,413.56 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 57.70 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 8,936.80 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त आईटीसी में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचयूएल, पावरग्रिड, एचडीएफसी और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और एसबीआई में गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार से 1,328.31 करोड़ रुपये के निकाले। विश्लेषकों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण कारोबारी सतर्क रुख अपना रहे हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर