आम बजट से पहले शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में बढ़त

आम बजट से पहले शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में बढ़त

शेयर बाजार

मुंबई/भाषा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शनिवार को आम बजट 2020-21 पेश करने से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त लिए रहा। बीएसई का 30 कंपनियों वाला सेंसेक्स सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर 84.66 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त लिए 40,808.15 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 17.75 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 11,979.85 अंक पर चल रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 40,723.49 अंक और निफ्टी 11,962.10 अंक पर बंद हुआ था। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4,179.12 करोड़ रुपए की शेयर बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,816.44 करोड़ रुपए का निवेश किया।

ब्रोकरों के अनुसार, शनिवार को वित्त मंत्री सीतारमण के आम बजट 2020-21 पेश करने से पहले निवेशकों का रुख सावधानी भरा है। इसलिए बाजार में मामूली तेजी देखी गई है। सभी की निगाह बजट में इस बात पर है कि सरकार आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्या उपाय करेगी जबकि उसका राजकोषीय घाटे का लक्ष्य भी बढ़ रहा है। सीतारमण शनिवार को 11 बजे संसद में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'