शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की तेजी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की तेजी

शेयर बाजार

मुंबई/भाषा। कोरोनावायरस के संक्रमण से अर्थव्यवस्था पर पड़े असर को दूर करने के चीन के उपायों पर निवेशकों के भरोसा जताने से एशियाई बाजारों में तेजी रही। इससे संकेत पाकर बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की बढ़त रही।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 408.42 अंक यानी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,302.80 अंक पर चल रहा था।

एनएसई का निफ्टी भी इसी तरह 123.80 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,116.30 अंक पर चल रहा था। मंगलवार को सेंसेक्स में 161.31 अंक यानी 0.39 प्रतिशत तथा निफ्टी में 53.30 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट रही थी।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 74 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इस बीच ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.38 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

चीन के केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था पर पड़े असर को दूर करने के लिए मध्यम अवधि के लिए ब्याज दर में कटौती की है। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार बुधवार को छत्रपति शिवाजी जयंती की वजह से बंद रहे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय