ईरान-अमेरिका तनाव का असर? शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 450 अंक की गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव का असर? शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 450 अंक की गिरावट

शेयर बाजार

मुंबई/भाषा। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 450 अंक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के चलते बाजार दबाव में हैं।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार के दौरान 449.67 अंकों की गिरावट के साथ 41,014.94 पर था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 144.45 अंकों की गिरावट के साथ 12,082.20 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.91 प्रतिशत गिरावट एसबीआई में देखने को मिली। इसके अलावा एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में गिरावट देखने को मिली।

हालांकि, टाइटन, टीसीएस, एचसीएस टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा में तेजी देखने को मिली। कारोबारियों के मुताबिक ईरान द्वारा अपने प्रमुख सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की आशंका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी के चलते एशियाई बाजार दबाव में खुले, जिसका असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है