8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के लिए श्रम उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत: इंडिया रेटिंग्स

8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के लिए श्रम उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत: इंडिया रेटिंग्स

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। देश को आठ प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिए श्रम उत्पादकता को 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ाना होगा। इंडिया रेटिंग्स ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। वित्त वर्ष 2018-19 में श्रम उत्पादकता वृद्धि 5.2 प्रतिशत पर रही।

Dakshin Bharat at Google News
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बयान में कहा, भारत को अपनी श्रम उत्पादकता को 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर की रफ्तार से बढ़ाना होगा ताकि आठ प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर को हासिल किया जा सके। नौ प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर के लिए श्रम उत्पादकता को 7.3 प्रतिशत पर ले जाना होगा।

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, आर्थिक नरमी को देखते हुए निकट भविष्य में इसके हासिल होने की संभावना नहीं है। हालांकि, यह असंभव काम नहीं है।

एजेंसी ने कहा, श्रम उत्पादकता में वृद्धि के इस स्तर को पहले हासिल किया जा चुका है … अन्य देशों की तरह भारत की श्रम उत्पादकता वृद्धि में भी 2008 के वित्तीय संकट के बाद खासकर 2010-11 और 2014-15 में दबाव आया है।हालांकि, बाद में इसमें सुधार आया है और यह 2015-16 से 2018-19 के दौरान बढ़कर 5.8 प्रतिशत पर पहुंच गई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 6,000 के पार भारत में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 6,000 के पार
Photo: PixaBay
जीरो से हीरो बनने के लिए समता, सहिष्णुता और धैर्य जरूरी: साध्वीश्री सोमयशा
नकदी मामला: महाभियोग से बचने के लिए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के पास अब कितने विकल्प?
राजग सरकार ने 11 वर्षों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया: मोदी
मदुरै पहुंचे अमित शाह, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर करेंगे मंथन
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अब विश्व बैंक से आई भारत के लिए अच्छी ख़बर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री को भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: कुमारस्वामी