सेंसेक्स 488 अंक उछलकर कारोबार के दौरान नई ऊंचाई पर, निफ्टी 12,000 के पार

सेंसेक्स 488 अंक उछलकर कारोबार के दौरान नई ऊंचाई पर, निफ्टी 12,000 के पार

सांकेतिक चित्र

मुंबई/भाषा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को कारोबार के दौरान करीब 488 अंक चढ़कर 40,857 के ऊपर पहुंच गया। यह कारोबार के दौरन सेंसेक्स का अब तक का नया उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 12,000 अंक से ऊपर चल रहा था।

Dakshin Bharat at Google News
वैश्विक बाजारों की तेजी और धातु, बैंक और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है।

सेंसेक्स सोमवार कारोबार के मध्याह्न में 487.76 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 40,847.17 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहा था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 136.80 अंक यानी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 12,000 अंक के स्तर से ऊपर निकलकर 12,051.20 अंक पर चल रहा था।

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा 5.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद टाटा स्टील का शेयर 4.74 प्रतिशत, वेदांता 2.81 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.49 प्रतिशत, एचडीएफसी 2.40 प्रतिशत, मारुति 2.20 प्रतिशत, हीरो होंडा 2.12 प्रतिशत और कोटक बैंक का शेयर मूल्य 1.95 प्रतिशत चढ़ गया।

इसके विपरीत येस बैंक का शेयर 3.24 प्रतिशत गिर गया, ओएनजीसी में 1.53 प्रतिशत, आईटीसी में 0.10 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर मूल्य में 0.04 प्रतिशत की गिरावट रही।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में शांति की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि दोनों के बीच इस साल के अंत तक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए जाएंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'