फ्रांस में गूगल को झटका, कर विवाद सुलझाने के लिए देने होंगे एक अरब डॉलर

फ्रांस में गूगल को झटका, कर विवाद सुलझाने के लिए देने होंगे एक अरब डॉलर

गूगल

पेरिस/एएफपी। इंटरनेट संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी गूगल फ्रांस में एक कर विवाद को सुलझाने के लिए 96.50 करोड़ यूरो यानी 1.07 अरब डॉलर का भुगतान करने पर सहमत हुई है।

Dakshin Bharat at Google News
कंपनी कर चोरी के लिए 50 करोड़ यूरो तथा फ्रांस के कर विभाग के दावों के लिए 46.50 करोड़ यूरो का भुगतान करेगी। इस सुलह की घोषणा अदालत के सामने की गई।

कंपनी ने एक बयान में इसे स्वीकार किया। इससे पहले गूगल इटली और ब्रिटेन में भी कर विवाद को सुलझाने के लिए इस तरह का सौदा कर चुकी है।

फ्रांस के न्याय मंत्री निकोल बेलोउबेत तथा बजट मंत्री गेराल्ड दरमनिन ने इस समाधान का स्वागत किया और कहा कि यह फ्रांस के कर विभाग के दो साल के कठोर श्रम का परिणाम है। उन्होंने बयान में कहा कि यह परिणाम सार्वजनिक वित्त और राजकोषीय पारदर्शिता के लिए अच्छी खबर है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान