एयरटेल को मई में पछाड़ दूसरी बड़ी दूरसंचार कंपनी बनी जिओ

एयरटेल को मई में पछाड़ दूसरी बड़ी दूरसंचार कंपनी बनी जिओ

जियो एवं एयरटेल

नई दिल्ली/भाषा। मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जिओ ने मई महीने में भारती एयरटेल को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी का तमगा हासिल कर लिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार मई महीने में जिओ के ग्राहकों की संख्या 32.29 करोड़ तथा बाजार हिस्सेदारी 27.80 प्रतिशत पहुंच गई।

Dakshin Bharat at Google News
जिओ ने सितंबर 2016 में परिचालन की शुरुआत की और सस्ती दरों के दम पर बेहद प्रतिस्पर्धी दूरसंचार क्षेत्र में तेजी से बढ़त हासिल की। एयरटेल ने बहुत पहले 1995 में ही परिचालन की शुरुआत की थी। ऐसे में एयरटेल को जिओ द्वारा पछाड़ा जाना महत्वपूर्ण हो जाता है।

ट्राई के हालिया आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन आइडिया 39.75 करोड़ ग्राहक तथा 33.36 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद जिओ का स्थान है। एयरटेल 32.03 करोड़ ग्राहक तथा 27.58 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर है।

मई महीने के दौरान जिओ ने 81.80 लाख नए ग्राहक जोड़े। इस दौरान वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के क्रमश: 56.97 लाख करोड़ और 15.08 लाख करोड़ ग्राहक कम हुए। इससे पहले अप्रैल महीने में वोडाफोन आइडिया पहले स्थान पर थी। अप्रैल में एयरटेल दूसरे स्थान पर तथा जिओ तीसरे स्थान पर थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय