ट्रेड वॉर से चीन को तगड़ी चोट, अमेरिका से कारोबार के मामले में मैक्सिको से भी पिछड़ा

ट्रेड वॉर से चीन को तगड़ी चोट, अमेरिका से कारोबार के मामले में मैक्सिको से भी पिछड़ा

सांकेतिक चित्र

वॉशिंगटन/भाषा। चीन अब अमेरिका का शीर्ष कारोबारी साझेदार नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देश के बीच व्यापार युद्ध (ट्रेड वॉर) के चलते अमेरिका के शीर्ष कारोबारी साझेदार का तमगा उसके पड़ोसी मैक्सिको और कनाडा को मिल गया है। जबकि चीन तीसरे पायदान पर फिसल गया है।

Dakshin Bharat at Google News
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने हालिया आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर कहा कि इस साल की पहली छमाही में मैक्सिको, अमेरिका का शीर्ष कारोबारी साझेदार बन गया है। जबकि दूसरे स्थान पर कनाडा है।

अखबार के मुताबिक चीन और अमेरिका में चल रहे व्यापार युद्ध की वजह से चीन से अमेरिका को होने वाले आयात में 12 फीसदी की कमी आई है। वहीं, अमेरिका द्वारा चीन को किए जाने वाले निर्यात में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद चीन के 250 अरब डॉलर के उत्पादों पर 25 फीसदी कर लगाया है। वहीं, 300 अरब डॉलर के अन्य चीनी उत्पादों पर भी एक सितंबर से 10 फीसदी अतिरिक्त कर लगेगा। ट्रंप का मानना है कि चीन अमेरिका के साथ व्यापार में अनुचित रुख अपनाता है। इसके जवाब में चीन ने भी कई कदम उठाए हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'