शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

शेयर बाजार

मुंबई/भाषा। आम चुनावों के नतीजों से पहले तेल एवं गैस, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 153 अंक चढ़ा।

Dakshin Bharat at Google News
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 153.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 39,122.10 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 35.90 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 11,745.00 अंक पर पहुंच गया।

इससे पहले, मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, लोकसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी ज्यादातर चुनावी सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) में मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमानों से निवेशकों की धारणा सकारात्मक रही। चुनाव के परिणाम बृहस्पतिवार (23 मई) को आने हैं।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से भी बाजार को बल मिला। शेयर बाजार के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,185.44 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,090.32 करोड़ रुपए के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय