बेंगलूरुः भारी बारिश से सड़क पर भरा पानी, स्कूटी सवार युवती की करंट लगने से मौत

बेंगलूरुः भारी बारिश से सड़क पर भरा पानी, स्कूटी सवार युवती की करंट लगने से मौत

सड़क बारिश के पानी से भरी हुई थी, जिसे पार करते हुए स्कूटी सवार युवती करंट की चपेट में आ गई


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, सिद्धपुरा इलाके में करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, सड़क बारिश के पानी से भरी हुई थी, जिसे पार करते हुए स्कूटी सवार युवती करंट की चपेट में आ गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। उस समय 23 वर्षीया युवती अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती सड़क के उस हिस्से से गुजर रही थी, जहां बारिश का पानी भरा हुआ था। इस दौरान उसकी स्कूटी खराब हो गई। वह संतुलन बनाने के लिए नजदीक ही बिजली के खंभे का सहारा लेने की कोशिश कर रही थी, जिससे उसे करंट लग गया।

स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवती एक निजी स्कूल में काम करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात