बेंगलूरु में 3.19 लाख रुपए के नकली नोट बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

बेंगलूरु में 3.19 लाख रुपए के नकली नोट बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केरल के प्रदीप उर्फ उन्नी और सनल के रूप में हुई है


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। पुलिस ने नकली नोट छापने और प्रसारित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Dakshin Bharat at Google News
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केरल के प्रदीप उर्फ उन्नी (38) और सनल (34) के रूप में हुई है। दोनों पर जेपी नगर के एक घर से सोने की चेन चोरी करने का भी आरोप है।

बताया जा रहा है कि आरोपी रंगीन जेरोक्स मशीन से नकली नोट छापते और उन्हें प्रसारित कर देते थे।

पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के पास से 3.19 लाख रुपए कीमत के नकली नोट और 46 ग्राम सोना बरामद किया है।

इस मामले में जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के तार किससे जुड़े हैं और नकली नोट छापने व प्रसारित करने में कितने लोग शामिल हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'