कर्नाटक: बाढ़ के कारण स्कूल में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
On
रात को पानी का स्तर कम होने के बाद बचाव अभियान चलाया गया
धारवाड़/भाषा। कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक गांव में एक सरकारी माध्यमिक स्कूल में बाढ़ के कारण फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बेलावटगी पंचायत क्षेत्राधिकार के अमरगोल गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब 150 छात्र स्कूल में फंस गए थे। अधिकारियों ने बताया कि रात को पानी का स्तर कम होने के बाद बचाव अभियान चलाया गया और बच्चों को ट्रैक्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया।दोपहर को भारी बारिश के बाद पास का एक नाला उफान पर था जिससे बाढ़ की स्थिति बनी। अप्रत्याशित बाढ़ के कारण स्कूल टापू जैसा दिख रहा था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Feb 2026 18:04:40
Photo: IndianNationalCongress FB Page


