संकटग्रस्त श्रीलंका की मदद के लिए द्रमुक देगी इतनी धनराशि
On
दान भेजने में आसानी के लिए स्टालिन ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है
चेन्नई/दक्षिण भारत। सत्तारूढ़ द्रमुक संकटग्रस्त श्रीलंका की मदद के लिए मुख्यमंत्री जन राहत कोष में एक करोड़ रुपए का योगदान देगी। इसके लिए द्रमुक विधायक एक महीने का वेतन देंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लोगों से मानवीय सहायता के रूप में दान करने की अपील की है।
29 अप्रैल को, राज्य ने केंद्र से आग्रह किया कि वह संकटग्रस्त श्रीलंका में भोजन और जीवन रक्षक दवाओं को तुरंत भेजने के राज्य सरकार के अनुरोध पर सकारात्मक विचार करे।श्रीलंका में चल रहा संकट आंशिक रूप से विदेशी मुद्रा की कमी के कारण है। इसका अर्थ है कि देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात का भुगतान नहीं कर सकता है। इससे वस्तुओं की कमी हो गई और कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गईं।
दान भेजने में आसानी के लिए स्टालिन ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
17 Mar 2026 15:56:26
Photo: @Khamenei_fa X account


