यूक्रेन में घायल हुए कर्नाटक के छात्र के बारे में जानकारी पाने की कोशिश कर रही है सरकार: बोम्मई

यूक्रेन में घायल हुए कर्नाटक के छात्र के बारे में जानकारी पाने की कोशिश कर रही है सरकार: बोम्मई

यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई में मंगलवार को भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई थी


बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि सरकार यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी बलों की गोलाबारी में कथित रूप से घायल हुए, हावेरी जिले के छात्र से जुड़ी जानकारियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Dakshin Bharat at Google News
यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई में मंगलवार को भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई थी। यूक्रेन में रूस के जारी युद्ध में यह किसी भारतीय व्यक्ति की मौत का पहला मामला है।

जिस गोलाबारी में नवीन की मौत हुई थी, उसी दौरान कथित तौर पर घायल हुए छात्र की हालत के बारे में सवाल किए जाने पर बोम्मई ने कहा कि वह जानकारियां एकत्र करने की कोशिश कर रहे हैं।

बोम्मई ने कहा, ‘मैं पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं। एक खबर में कहा गया है कि वह व्यक्ति सुरक्षित है, क्योंकि वह उनके (नवीन के) साथ नहीं था। एक अन्य खबर में कहा गया है कि वह घायल है। हम पुष्टि होने का इंतजार कर रहे हैं।’

बोम्मई ने मंगलवार को कहा था कि हमले के दौरान हावेरी जिले में रनेबेन्नूर तालुक के चालगेरी गांव के दो और छात्र वहां थे। उन्होंने कहा था, ‘एक घायल हुआ है, जबकि दूसरा सुरक्षित है।’

मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार के अधिकारी यूक्रेन में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है