कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सत्ता में वापसी करेगी भाजपा: बोम्मई
On
'मुख्यमंत्री ने भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा, ‘हमारे पास संगठन की ताकत है'
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2023 के विधानसभा चुनाव बाद राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का फायदा मिलेगा।मुख्यमंत्री ने भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा, ‘हमारे पास संगठन की ताकत है। यदि हम एकजुट होकर काम करते हैं तो एक जन-विमर्श और एजेंडा तय कर सकते हैं।’
मुख्यमंत्री ने कर्नाटक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें।
देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
17 Mar 2026 15:56:26
Photo: @Khamenei_fa X account


