कर्नाटक: मुख्यमंत्री बोले- नगर निकाय चुनाव में जीतेगी भाजपा, बेंगलूरु का सर्वांगीण विकास पार्टी का संकल्प
On
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बेंगलूरु के लोग भाजपा का समर्थन करेंगे
बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि बेंगलूरु में होने वाले नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत हासिल करेगी।
बोम्मई ने मुख्यमंत्री के तौर पर छह महीने पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर यहां भाजपा कार्यालय में अभिनंदन कार्यक्रम में भरोसा जताया कि बृहत् बेंगलूरु महानगर पालिका चुनाव में भाजपा का जीतना उतना ही सच है, जितना कि पूर्व दिशा से सूर्य का उदय होना।मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बेंगलूरु के लोग भाजपा का समर्थन करेंगे। बोम्मई ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य सरकार द्वार किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बेंगलूरु के सर्वांगीण विकास को पूरा करने और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने का संकल्प लिया है।
देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए
Tags:


