भाजपा के सांप्रदायिक चेहरे को उजागर करें : स्टालिन

भाजपा के सांप्रदायिक चेहरे को उजागर करें : स्टालिन

अन्नाद्रमुक पर झूठ बोलने का आरोप लगाया


चेन्न्ई/दक्षिण्ा भारत/ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने रविवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी शहरी निकाय चुनावों में जीत के लिए उत्साह के साथ काम करने और 2011-21 के दौरान अन्नााद्रमुक के कार्यकाल में राज्य के लोगों द्वारा किए गए संघर्ष की याद दिलाई। स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विनाशकारी, सांप्रदायिक राजनीति का पर्दाफाश करने के लिए कहा और मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्न्ा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नााद्रमुक) पर हमेशा झूठ बोलने का आरोप लगाया। स्टालिन ने एक खुले पत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सामाजिक न्याय, स्वाभिमान, धार्मिक सद्भाव पर आधारित सुशासन और समावेशी विकास का द्रमुक का द्रविड़ मॉडल शहरी निकाय चुनावों में पार्टी का हथियार है। राज्य में नगर निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में 12,838 पदों के लिए शहरी निकाय चुनाव 19 फरवरी को एक ही चरण में होने हैं। मतगणना 22 फरवरी को होगी।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ के बावजूद पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन, उपलब्धियों और कल्याणकारी पहल को लोगों तक पहुंचाकर शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उत्साह के साथ काम करें।
स्टालिन ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह राष्ट्रीय पार्टी लोगों के बीच धार्मिक कट्टरता के बीज बोने की कोशिश कर रही है और राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए सांप्रदायिक हिंसा को बढ;ावा दे रही है। उन्होंने द्रमुक कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की ऐसी सांप्रदायिक, विनाशकारी राजनीति का पर्दाफाश करना चाहिए। 

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में