पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का एक ऑडियो क्लिप जारी

पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का एक ऑडियो क्लिप जारी

चेन्नई/दक्षिण भारतदिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की एक ऑडियो क्लिप उनकी मौत की जांच कर रहे आयोग ने जारी किया है। इसमें जयललिता डॉक्टर से अपने ब्लड प्रेशर की जानकारी ले रही हैं। इस ऑडियो को उनकी मौत से ६८ दिन पहले का बताया जा रहा है। साथ ही उनके हाथ से लिखा मेन्यू भी सामने आया है। १.०७ मिनट के ऑडियो में जयललिता डॉक्टर से अपने ब्लड प्रेशर के बारे में पूछती सुनी जा सकती है। उनके सवाल पर डॉक्टर कहता है कि बीपी १४०/८० है। इस पर वह कहती हैं कि यह मेरे लिए सामान्य है। क्लिप में मॉनिटर के बीप की आवाज और जयललिता की खांसी भी सुनाई दे रही है। वह कहती हैं कि उन्हें आवाज सुनाई दे रही है और यह सिनेमा घरों में दर्शकों की सीटी जैसी लग रही है। डॉक्टर की पहचान केएस शिवकुमार के तौर पर की गई है। एक अन्य ३३ सेकंड का भी ऑडियो जारी किया गया है। इसमें वह सांस लेने में दिक्कत की बात कह रही हैं। अन्नाद्रमुक नेता की आखिरी वाइस रिकॉर्डिंग सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए अरुमुगास्वामी जांच आयोग ने जारी की है। यह आयोग जयललिता की मौत मामले की जांच कर रहा है। ऑडियो क्लिप के साथ ही जयललिता के हाथ से लिखित एक मेन्यू भी जारी किया है। यह उनको अस्पताल में भर्ती कराने से पहले का है। इसमें कब, क्या खाना है, इसकी लिस्ट बनाई गई है। यह हरे रंग की स्याही से लिखा हुआ है। जयललिता को २२ सितंबर २०१६ को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पांच दिसंबर २०१६ को उनका निधन हो गया था।राज्य सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत की जांच के लिए गठित यह आयोग अभी तक मुख्यमंत्री को उपचार देने वाले कई डॉक्टरों का बयान ले चुका है। आयोग द्वारा अभी तक अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार इस आयोग ने सरकार से कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री की मौत से पहले के कई तथ्यों के बारे में अभी तक आयोग को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है इसलिए आयोग ने रिपोर्ट सौंपने के लिए सरकार को कुछ और वक्त देने का अनुरोध किया है। हालांकि न तो राज्य सरकार और न ही आयोग ने इस बात की पुष्टि की है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान